अयोध्या2अक्टूबर25*गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर जिला सूचना अधिकारी ने झंडारोहण किया।
अयोध्या*अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर अयोध्या धाम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया, उक्त अवसर पर श्री द्विवेदी ने कहा कि हमें अपने महान वीर सपूतों व गांधी जी तथा शास्त्री जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश की प्रगति में ईमानदारी से अपनी सहभागिता निभानी होगीl हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री/”साहित्य सम्राट” पत्रिका के संपादक डॉo सम्राट अशोक मौर्य ने कहा कि आज सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश के वास्तविक विकास में अपनी भूमिका निभाई जा सकती हैl वरिष्ठ पत्रकार एस.एन.बागी ने कहा कि हमें इन महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर हीआजादी मिली है,इनके सहज एवं सरल जीवन शैली व उच्च विचारों से प्रेरणा लेकर ही देश के विकास में सहभागिता निभाई जा सकती हैl उक्त अवसर पर उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव,मीडिया सेंटर के रामजी मौर्य,राजीव कुमार मौर्य,वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह, अंकित श्रीवास्तवआदि रहे
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन