अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या28अक्टूबर23*सांड के हमले में घायल हुए न्यू कालेज टेलर
भेलसर(अयोध्या)नगर रुदौली क्षेत्र में छुट्टा सांड के आतंक से नगर वासी परेशान हैं।वहीँ ज़िम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
शनिवार की शाम को आवारा सांड के हमले में न्यू कालेज टेलर शकील अंसारी घायल हो गए।श्री अंसारी ने बताया कि वह मस्जिद से नमाज़ अदा कर अपनी दुकान जा रहे थे तभी छुट्टा सांड ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो कर गिर गए।आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ कर उनकी जान बचाई लेकिन इस हमले में उनके हाथ मे फ्रेक्चर हो गया।इस समय नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा जानवरों का कब्जा रहता है।आए दिन लोग चोटहिल हो रहे हैं।यही नहीं छुट्टा जानवर रोड के किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।वहीं नगर पालिका के ज़िम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

More Stories
जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई