November 18, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

अयोध्या27मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

अयोध्या27मार्च24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

[27/03, 12:32 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। बिरला धर्मशाला के सामने यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त। आने जाने में लोगों को हो रही बड़ी दिक्कत। जनपद के जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान। श्री राम जन्मभूमि मंदिर का है मुख्य द्वार, रामभक्तों को राहगीरों को मुसीबतो का करना पड़ा सामना।
[27/03, 12:57 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी की है*.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ बाचतीत में प्रवक्ता ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए निष्‍पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध क़ानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं.

इससे पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निष्पक्ष सुनवाई की अपील की थी.
[27/03, 12:57 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *”PM मोदी की 2047 तक भारत के विकसित होने की बात बकवास है”*
◆ RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा
[27/03, 12:58 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या ।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत पहुंचे अयोध्या, राम लला दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं थावरचंद गहलोत,

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर,

थावरचंद का बयान, सैकड़ो वर्षों के बाद एक ऐतिहासिक मांग पूरी हुई है,अयोध्या राम की जन्मस्थली है और उनकी जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हुई है, मेरी और भारतवासियों की धर्म और संस्कृति के प्रति अघाद आस्था है इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है मैं राम लला के दर्शन करूं, भगवान राम लला का दर्शन करूंगा और पुण्य प्राप्त करूंगा, अभी तक अयोध्या के विकास को टीवी पर देखा था आज खुद अयोध्या का विकास देख रहा हूं, अयोध्या में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है, अयोध्या विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है, देश और दुनिया के लोग अयोध्या और भगवान राम लला का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं, अयोध्या का महत्व विश्व व्यापी स्तर पर बढ़ा है और इसकी आवश्यकता थी, भारत ऋषि मुनियों का देश है, धर्म संस्कृति के प्रति आस्था रखने वालों का देश है, देशवासियों से अपील करता हूं वे यहां आए, इस भव्य मंदिर को देखें और राम लला का दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।
[27/03, 4:07 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *आगरा-*

आगरा में होली के त्योहार पर जमकर लड़ाए गए जाम।

*3 दिन में 17 करोड़ की आगरा वासी पी गए शराब और बियर।*

विदेशी मदिरा की खरीदी गई 1 लाख 66 हजार बोतलें।

देशी शराब के खरीदे गए 12 लाख पऊंए।

बीयर की खरीदी गई 4 लाख कैन और बोतलें।

8 करोड़ 33 लाख की पी गए विदेशी मदिरा।

वहीं 6 करोड़ की गटक गए देशी शराब के पऊंए।

3 करोड़ की खरीदी गई बीयर की बोतलें और कैन।

आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में 20% की हुई बढ़ोतरी।

पिछले सालों के मुकाबले शराब के शौकीनों ने तोड़ा इस बार रिकॉर्ड।
[27/03, 4:07 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: केजरीवाल की गिरफ्तारी और कस्टडी को चुनौती देने का मामला

सिंघवी ने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाया, कहा-चुनाव से पहले गिरफ्तारी केजरीवाल और पार्टी को निष्क्रिय करने के लिए है

ED के वकील ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब देने के लिए समय मांगा, दिल्ली HC मामले में 4 बजे फैसला देगा
[27/03, 4:07 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *समाजवादी पार्टी ने आखिरकार आज़म खां के दबाव में रुचि वीरा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सपा के मौजूदा सांसद एसटी हसन को अपना नामांकन पत्र वापिस लेने को कह दिया गया है। लेकिन हसन के समर्थकों में व्यापक रोष है। रुचि वीरा ने अपने नामांकन के साथ हसन का सपोर्ट भी मांगा है और कहा वो तो मेरे बड़े भाई हैं।*

[27/03, 5:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा*

– अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को खुलासा करेंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा है कहाँ!

– गुरुवार 28 मार्च को कोर्ट के सामने बताएंगे केजरीवाल

– 28 मार्च को केजरीवाल की ED रिमांड ख़त्म हो रही है
[27/03, 5:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली 30 को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल‌।
जयंत की चुनावी सभाएं 28 से।
अयोध्या। पीएम मोदी 30 मार्च से यूपी में चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। यह रैली मेरठ में होगी। इसमें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को मेरठ से उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। 30 मार्च को वह मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। इस रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। इसे लेकर मंगलवार को दोनों पार्टियों के प्रदेश पदाधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक भी हुई है।प्रदेश में पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन चल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली के माध्यम से गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। मेरठ से भाजपा ने हाल ही में अरुण गोविल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं एनडीए में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी भी पहली बार पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि 30 मार्च को पीएम मोदी व जयंत चौधरी की संयुक्त रैली की तैयारी तेजी से शुरू कर दी गई है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की चुनावी सभाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। 28 को वह अमरोहा व बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। 31 मार्च को वह मुजफ्फरनगर व बागपत लोकसभा क्षेत्र में, दो अप्रैल को कैराना व बागपत लोकसभा क्षेत्र तथा चार अप्रैल को बिजनौर व बागपत लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित सभा संबोधित करेंगे।
[27/03, 5:27 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

बीजेपी ने यूपी के लिए लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार टीम में होंगे। एमपी से मोहन यादव, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा। इसके अलावा दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी संगठन के पदाधिकारी और यूपी सरकार के कई मिनिस्टर स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं।