अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक कर रही है।
शनिवार को थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल,महिला शक्ति केंद्र प्रभारी आयुषी पाल,महिला आरक्षी उजाला, चौकी प्रभारी रामदास नागर आयुष यादव,उप निरीक्षक अवधेश कुमार द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मवई चौराहा,मांजनपुर,दुल्लापुर गांव में जाकर स्कूली बच्चों व महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेज 5.0 से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया और महिला संबंधित सहायता हेतु वूमेन पावर लाइन 1090,यूपी 112,ऑपरेशन कवच,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,चाइल्ड लाइन 1098,साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया एवं जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।मिशन शक्ति उसी कड़ी में महत्वपूर्ण अभियान है ।जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों छात्राओं में जागरूकता और आत्म विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More Stories
कानपुर नगर1अगस्ता26*KDA में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल! 6 पर FIR, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क?
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*