अब्दुल जब्बार
अयोध्या27जून25*लाभांश प्राप्त न होने पर रुदौली कोटेदार संघ ने दिया मांगपत्र
भेलसर(अयोध्या)माह मार्च 25 से राशन वितरण का लाभांश प्राप्त न होने पर रुदौली कोटेदार संघ ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र पूर्ति निरीक्षक को सौंपा है।
मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि वर्तमान में तहसील रूदौली के कोटेदारों का माह मार्च 25 से राशन वितरण का लाभांश प्राप्त नही हुआ है जिससे हम सभी को अपने परिवार की आजीविका चलाने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदार संघ ने सभी का बकाया राशन वितरण का लाभांश दिलाये जाने की मांग की है।इस अवसर पर राजेश बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष ,दिलदार खान तहसील अध्यक्ष रूदौली रजनीश ब्लाक अध्यक्ष रूदौली ,निर्मल जयसवाल ब्लाक अध्यक्ष मवई आदि मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*