*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर व पवन कुमार*
अयोध्या26मार्च*खेल खेल में 5 वर्षीय बालक की कुंए में डूबकर मौत*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालक की कुंए में डूबकर हुई दर्दनाक मौत परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली क्षेत्र के मढ़हा का पुरवा ग्राम भौली में गुरुवार की शाम को एक पांच वर्षीय बालक दिनेश रावत खेल रहा था जो खेलते-खेलते गांव के ही एक कुएं में गिर गया जिससे बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस हिर्दय विदारक घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल शशिकांत यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को कुंए से बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों ने बताया कि इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बालक दिनेश रावत के पिता का 7 वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है।असहाय मां किसी तरह से अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही थी।अब इस बच्चे ने भी मां का साथ छोड़ दिया मां का रो रो कर बुरा हाल है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*