*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या26मार्च*आग लगने से दो घर खाक, धू-धू कर जली बाइक*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बाल्दा मजरे सैदपुर गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई।इस अग्निकांड में एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई।
सैदपुर के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय के मुताबिक ग्राम बाल्दा निवासी फूलचंद्र के घर में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई और आग ने थोड़ी ही देर में पड़ोसी विक्रम के घर को भी अपनी चपेट में लेे लिया।हल्ला गोहार सुनकर आये ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया।लेकिन इस दौरान आग से दोनों घरों का सारा सामान,कपड़ा,बिस्तर,अनाज व एक बाइक सहित अन्य गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई।इस अग्निकांड में फूलचंद्र की बाइक भी जलकर राख हो गई।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पीड़ितों को खाने -पीने की चीजें मुहैया करा दी गई है। पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास भी दिलाया जायेगा।उन्होंने बताया कि अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी रुदौली व हल्का लेखपाल को दे दी गई है।हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तहसीलदार दी जा चुकी है।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।