अब्दुल जब्बार
अयोध्या26जून25*रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एडीएम एफआर व एसडीएम रूदौली ने किया मॉकड्रिल
बाढ़ से बचने हेतु लोगों को किया जागरूक
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीएम के नेतृत्व में बचाव राहत कार्यों का मॉकड्रिल कार्यक्रम किया गया जिसमें अचानक सरयू नदी में बचाओ बचाओ की आवाज सुनाई देने लगी।नदी के किनारे जीवन रक्षक उपकरण के साथ पुलिस फोर्स होमगार्ड ने नदी में डूब रहे लोगों को बाहर निकालकर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सको ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। यह कार्यक्रम राज्य आपदा प्रबंधन के निर्देश पर बाढ से बचने के लिए मॉकड्रिल किया गया है। मॉकड्रिल के बाद बाढ़ से प्रभावित महगू का पुरवा, कैथी,सल्लाहपुर,अब्बूपुर, सड़री,पसैया आदि प्रभाविक इलाको का निरीक्षण किया और साथ ही बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेते हुए विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया।
बताते चले कि यह कार्यक्रम एडीएम एफ आर,एसडीएम रूदौली अशोक कुमार सैनी की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों को भी शामिल किया गया।इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र यादव, सीओ रुदौली आशीष निगम, सीओ होमगार्ड,तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, एडियो पंचायत सौरभ कुमार गुप्ता सहित खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग,एसडीआरएफ टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

More Stories
भागलपुर24अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
इटावा24अगस्त26*(SD) इटावा यमुना नदी में युवती के कूदने की घटना……!!*
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*