*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव*
अयोध्या25मई*दीवाल गिरने से हुए घायलों का विधायक ने जाना हाल*
*दी आर्थिक सहायता*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुराय में बलराम यादव की पक्की दीवार तेज तूफान की वजह से ढह जाने से बलराम यादव के पड़ोसी रामकेवल यादव के परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से चोटिल हो गए।जिनमे से रामकेवल यादव की पत्नी,उनका 20 वर्षीय पुत्र अंकुर यादव के साथ 10 वर्षीय नाती अनुज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज बाराबंकी के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।सूचना पर मंगलवार को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने चल रहे विधानसभा सत्र को छोड़कर घायलों के घर पहुँच कर परिजनों का हालचाल जाना और इलाज हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।वहीँ विधायक ने अस्पताल में पहुँच कर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज करने का निर्देश दिया और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र