*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव*
अयोध्या25मई*दीवाल गिरने से हुए घायलों का विधायक ने जाना हाल*
*दी आर्थिक सहायता*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुराय में बलराम यादव की पक्की दीवार तेज तूफान की वजह से ढह जाने से बलराम यादव के पड़ोसी रामकेवल यादव के परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से चोटिल हो गए।जिनमे से रामकेवल यादव की पत्नी,उनका 20 वर्षीय पुत्र अंकुर यादव के साथ 10 वर्षीय नाती अनुज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज बाराबंकी के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।सूचना पर मंगलवार को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने चल रहे विधानसभा सत्र को छोड़कर घायलों के घर पहुँच कर परिजनों का हालचाल जाना और इलाज हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।वहीँ विधायक ने अस्पताल में पहुँच कर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज करने का निर्देश दिया और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
More Stories
सहारनपुर14अक्टूबर25*मिर्ज़ापुर पोल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान वाल्मीकि जयंती
सहारनपुर14अक्टूबर25*बेहट के सौरभ कर्णवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बने GST इंस्पेक्टर*
नई दिल्ली14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*