अब्दुल जब्बार
अयोध्या24नवम्बर24*विद्युत पोल में लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर डीजे संचालक की मौत
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली क्षेत्र के हरिहर पुर बलैया गाँव में विद्युत पोल में लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर डीजे संचालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर बलैया में कोतवाली क्षेत्र के ही बहरास गाँव से बारात आई थी।बारात में 20 वर्षीय विमल लोधी पुत्र हरिश्चंद्र थाना क्षेत्र के ही बिकावल का निवासी डीजे संचालित कर रहा था जिसकी हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई।बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां विद्युत पोलों से लटक रहे ढीले हाईटेंशन तार ने एक जान ले ली।गाँव निवासी पूर्व प्रधान सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव के मुताबिक कई बार उनके द्वारा ढीले तारों को सही करने की शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं कि जिससे आज एक जान चली गई।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया