अयोध्या24अप्रैल26*सशक्त नारी मिशन फेज पांचवे चरण के तहत चौकी प्रांगण पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
*नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित हेतु जनपद में जगह-जगह भव्य आयोजन और जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।*
(#अयोध्या बीकापुर)
*इसी कड़ी में आज मोतीगंज चौकी प्रांगण में बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ*
जहां पर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही साथ “शक्ति दीदी” के रूप में बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकती हैं।
*यही ही नहीं थाना प्रभारी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने और उन्हें विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए निडर बनने के भी लिए प्रेरित किया।*
साथ ही साथ श्री सिंह ने हेल्पलाइन के विभिन्न नंबरों की विस्तार जानकारी व पंपलेट भी वितरित किया गया एवं महिलाओं को साइबर अपराधों, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी
*वही सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को रूबरू कराया जैसे- कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई*
जहां पर मुख्य रूप से चौकी प्रभारी मोतीगंज प्रवीण कुमार सिंह,महिला उपनिरीक्षक सना पाल,महिला कांस्टेबल सुमन यादव, म0का 0 शोभा,आरक्षी जयप्रकाश सिंह,मुख्य आरक्षी रमेश सरोज,आरक्षी अभिषेक यादव पंकज पांडेय,पवन यादव,सुनील,पवन सिंह, राजेन्द्र पांडे, दिनेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही
*ब्यूरो रिपोर्ट*

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *वर्दी में रील्स पड़ी महंगी: महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, मुख्यालय की SOP का उल्लंघन*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *गुमशुदा बच्चों की तलाश अब डिजिटल: एसपी स्वीटी सेहरावत ने दिया मिशन वात्सल्य का प्रशिक्षण*