अयोध्या21फ़रवरी26*संपूर्ण समाधान दिवस में 200 शिकायतें दर्ज, पांच निस्तारित
जिलाधिकारी के न आने पर मायूस दिखे फरियादी
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के न आने से फरियादियों में मायूसी देखी गई।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता विधायक रामचंद्र यादव व उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से की।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल दर्ज प्रार्थना पत्र 200 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुकेश कुमार व रमेश कुमार पुत्रगण राम बहोर निवासी पुरे बल्दन मजरे बारी ने शिकायती पत्र देकर कहां कि उसके पूर्वजों को गाटा संख्या 429/0. 429 हेक्टेयर स्थित ग्राम वारी का अधिकतम जोत सीमा अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 6 /7 /1979 को प्रदान किया गया था उनके साथ गांव के अन्य लोगों को भी उसी पत्रावली में पट्टा प्रदान किया गया था परंतु पट्टा पत्रावली में अन्य लोगों को संक्रमण भूमिधर घोषित किया जा चुका है परंतु उसकी भूमि को अबतक संक्रमणीय भूमिधर घोषित नहीं की गई है प्रार्थी की भूमि 84 कोसी परिक्रमा के निर्माण हेतु अधिग्रहण की गई है परंतु संक्रमणीय दर्ज न होने के कारण मुआवजा नहीं प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक रुदौली और मवई, खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर