हरदोई 21 फ़रवरी 26* सीतापुर की सेकंड बटालियन पीएसी व बरेली की एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत, दोनों शव बरामद*
हरदोई*पिहानी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहलिया के मजरा रामपुर में हुए तालाब हादसे में दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सीतापुर से आई सेकंड बटालियन पीएसी और बरेली से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने संयुक्त रूप से कई घंटे कड़ी मशक्कत करते हुए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद 12 वर्षीय प्रियंका और 14 वर्षीय आरूषी के शव तालाब से निकाले जा सके।शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और रिश्तेदार रोते-बिलखते नजर आए, मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर