June 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या20अक्टूबर23*विधवा महिला ने ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का लगाया आरोप

अयोध्या20अक्टूबर23*विधवा महिला ने ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का लगाया आरोप

अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक

अयोध्या20अक्टूबर23*विधवा महिला ने ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता का लगाया आरोप

उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रुदौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव पर शराब पीकर अभ्रदा करने का आरोप लगाया है।
मामला विकास खण्ड रुदौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा पहाड़पुर (गोगौरा)का है।गांव निवासिनी विधवा महिला राजकुमारी पत्नी स्व.मैकूलाल ने एसडीएम रुदौली अंशिका दीक्षित को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मेरे पति की लगभग डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है। मैं परिवार रजिस्टर की नकल के लिए कई दिनों से ब्लाक के चक्कर लगा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार 16 अक्टूबर को मैं सुबह लगभग साढ़े दस बजे ब्लाक पहुंची और सचिव नरेंद्र वर्मा से परिवार रजिस्टर की नकल बनाने को कहा तो वह नकल बनाने के लिए हीला हवाली करते रहे और मुझे ब्लाक में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए सुबह से इधर-उधर दौड़ाते रहे और नोटरी बनवाने को कहा।महिला ने बताया कि मैंने शाम को करीब तीन बजे सचिव को सारे कागजात देकर परिवार रजिस्टर की नकल देने की बात की तब सचिव नरेंद्र वर्मा ने शराब के नशे में मुझसे अभद्रता करते हुए मुझे धक्का देकर भगा दिया और मेरे द्दारा दिए गए सारे कागजात को फर्जी बताकर उसको फेंक दिया।जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी रुदौली को देकर कार्यवाही की मांग की है।उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि मामले की जाँच खण्ड विकास अधिकारी को सौंपी गई है।रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।रुदौली विकास खण्ड अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जा रही है जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।