अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या20अक्टूबर23*रुश्दी मियां के सहारे सायकिल की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में हैं सपा के नेता
रुश्दी मियां को लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म
भेलसर(अयोध्या)रूदौली नगर में फैज मोबाइल हाउस व रिपेयरिंग सेंटर के उदघाटन समारोह मे पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के सपा नेताओं के साथ उदघाट्न करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।लगता है कि सपा लोक सभा चुनाव में रुश्दी मियां के सहारे सायकिल की रफ्तार को बढ़ाना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार रुश्दी मियां की सपा में वापसी कराने के लिये रूदौली क्षेत्र के एक वरिष्ठ सपा नेता काफी प्रयास में लगे हुए हैं।उनका प्रयास कितना रंग लाता है यह तो समय बतायेगा।सपा नेताओं को अब अहसास होने लगा है कि बगैर रुश्दी मियां को साथ लिये रूदौली क्षेत्र में साइकिल की पहिया नही घूम सकती है।कोई भी चुनाव जीतना रुश्दी मियां के बगैर असम्भव है।वहीं रुश्दी मियां भी जानते हैं कि बसपा में रहकर उनकी कोई भी राजनैतिक इच्छा शायद ही पूरी हो क्योंकि अब ऐसा लगता हैं कि प्रदेश में बसपा का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है।रूदौली क्षेत्र में पिछले विधान सभा चुनाव में सपा छोड़ कर बसपा में गये कुछ लोग पाला बदलने के चक्कर मे हैं उनका बसपा में मन नही लग रहा है सिर्फ रुश्दी मियां के लिहाज के चलते बे मन से बसपा से जुड़े हुए हैं। रुश्दी मियां के बारे में यह भी चर्चा है कि वह किसी मजबूत दल में शामिल होने के लिये उपयुक्त अवसर की तलाश में हैं।हालांकि रुश्दी मियां अभी अपने पत्ते नही खोल रहे हैं।राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले रुश्दी मियां आने वाले दिनों में कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं ऐसा उनके एक कट्टर समर्थक का दावा है।फिलहाल उदघाट्न समारोह में सपा नेताओं के साथ एक साथ उदघाट्न करना लगता है कहीं न कहीं खिचड़ी तो पक ही रही है।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **