June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या1जून26*37 लाख की लागत से बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा

अयोध्या1जून26*37 लाख की लागत से बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा

अयोध्या1जून26*37 लाख की लागत से बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा

भेलसर(अयोध्या)नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के वार्ड संख्या-14 अटल नगर में आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत 37.05 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का सोमवार को विधायक राम चन्द्र यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि विधायक का स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसके सुचारु संचालन के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-पुस्तकों और डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का नया केंद्र साबित होगी।इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, दिनेश मिश्रा, महेश चौरसिया, अजय शुक्ला, सुमन पासवान, मुकेश पाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के लिए विधायक व स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।