सुल्तानपुर1जून2026**किसानों का सब्र टूटा, प्रशासन को अंतिम चेतावनी*
*8 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं तो सुलतानपुर में होगा अनिश्चितकालीन धरना, भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने खोला मोर्चा*
संवाददाता सुल्तानपुर
सुलतानपुर। किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर *भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति)* ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। संगठन की बैठक *जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा* व सुल्तानपुर के *युवा जिला अध्यक्ष रत्नेश पाठक की अगुवाई* में आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में जिला प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर न तो प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही संबंधित अधिकारियों ने किसानों से संवाद स्थापित करना उचित समझा। किसानों का कहना है कि यह रवैया दर्शाता है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं हैं और समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। वहीं पर *युवा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के रत्नेश पाठक*
किसान नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि *8 जून 2026* तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो *भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सुलतानपुर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी।* संगठन ने साफ कर दिया है कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों द्वारा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों को तत्काल संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। संगठन का कहना है कि अब किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए।
किसानों का आरोप है कि खेत-खलिहान से लेकर सिंचाई, बिजली, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यालयों में बैठकर फाइलों का खेल खेल रहे हैं। ऐसे में किसान खुद को उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
*भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति)* ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। यदि प्रशासन ने समय रहते किसानों की आवाज नहीं सुनी तो सुलतानपुर की सड़कों पर किसानों का बड़ा जनसैलाब उतर सकता है, जिसकी गूंज शासन के गलियारों तक सुनाई देगी।

More Stories
लखनऊ1जून2026*उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट*
सुल्तानपुर1जून2026*हल्द्वानी में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का रहा जलवा*
अयोध्या1जून26*37 लाख की लागत से बनी डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा