अयोध्या19मार्च24*राम जन्मभूमि थाने में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।
Ayodhya नगर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के अध्यक्षता में राम जन्मभूमि थाने में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली और चैत्र रामनवमी मेला के साथ ही लोकसभा का चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी लोग नियम कानून का अनुपालन करें। शांति सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इसके साथ ही होली का पर्व एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मनाए। इस मौके पर अयोध्या सीओ आशुतोष मिश्रा, राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे, कटरा चौकी प्रभारी संदीप त्रिपाठी, पार्षद और समाजसेवी सुल्तान अंसारी, पार्षद अंकित यादव श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, पुरोहित प्रदीप पांडे पुरोहित महंगू लाल पांडे, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेस दास जी महाराज, आजम कादरी, मो इकबाल अंसारी, अब्दुल हकीम, मो शाहिद भाई सहित अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश