अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या19नवम्बर23*गाजे बाजे के साथ रथ पर सवार होकर निकली राम बारात
भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने समिति के सभी कलाकारों को भेंट की रामचरितमानस
भेलसर(अयोध्या)विधानसभा रुदौली के ग्राम सभा सरैठा में आयोजित 10 दिवसीय भव्य श्री रामलीला कार्यक्रम में शुक्रवार को चौथे दिवस की लीला की प्रस्तुति हुई जिसमें “सीता स्वयंवर” दिखाया गया इसमें अनेक देश के राजा सम्मिलित हुए।भगवान श्री राम और लखन भी गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचे।धनुष तोड़ा उसके बाद में भव्य रूप से रथ पर सवार होकर सैकड़ो बारातियों के साथ उनकी बारात निकाली गई।
गाजे बाजे और आतिशबाजी के बीच भगवान राम चारों भाइयों के साथ जनकपुर पहुंचे जहां पर सुकुमारी सीता से उनका शुभ विवाह दिखाया गया।कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे रुदौली के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह भी अपने साथियों के साथ पहुंचे।आदर्श श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पत्रकार नितेश सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री राम जी के संघर्ष व आदर्शों के बारे में बताया तथा समिति के लगभग चार दर्जन से अधिक कलाकारों को रामचरितमानस पुस्तक भेंट कर उसका अनुसरण करने के लिए बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।उनके साथ पूर्व प्रधान रामसागर यादव,कमलेश यादव,अजय पाल,डॉक्टर वीरेंद्र,प्रदीप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*
आगरा26अप्रैल26* सरकारी शिक्षक दंपति की आत्महत्या, दहेज के आरोप और सामाजिक कलंक ने ली दो जान*
लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………