अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या19अक्टूबर23*शायर शारिब रूदौलवी विराट व्यक्तित्व के धनी थे = अनवर हुसैन
शारिब रूदौलवी के निधन पर हुई शोक सभा
भेलसर(अयोध्या)जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार,शायर व समालोचक मुसय्यब अब्बास शारिब रूदौलवी के निधन पर अजहर हुसैन मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में ग्राम नेवरा स्थित अजहर मंजिल में एक शोक सभा का आयोजन हास्य कवि डाक्टर अल्हण गोंडवी की अध्यक्षता में किया गया।शोक सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष व प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर अनवर हुसैन खाँ ने कहा कि यश भारती सम्मान प्राप्त साहित्यकार डाक्टर शारिब रूदौलवी के विराट व्यक्तित्व से सभी लोग गौरवान्वित होते थे।जहाँ लोगों को पता चलता था कि मेरा सम्बन्ध रूदौली से है तो तत्काल लोग शारिब साहब की वजह से सम्मान देते थे।उनकी विद्वता के साथ साथ उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व हम सब लोगों के लिये प्रेरणा का स्रोत था।डाक्टर अनवर ने कहा कि शारिब साहब ने मेहरबानी करते हुए मेरी कई पुस्तकों पर आमुख लिखा था। उनके निधन से साहित्य जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अल्हण गोंडवी शायर इमरान अलियाबादी,ताबिश रूदौलवी,सलीम हमदम, प्रधानाचार्य डाक्टर मो0 कलीम,एखलाक हुसैन खाँ आदि लोगों ने शारिब रूदौलवी के प्रति श्र्द्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लियाकत अली खां, पूर्व प्रधान कदीर खाँ ,विवेक कौशल,हाफिज अशफाक, सरफराज,हाफिज मुमताज आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 26*📰 हरियाणा की जिला-वार बड़ी खबरें*
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट