अयोध्या18फ़रवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[18/02, 19:44] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अयोध्या में आज से शुरू।परीक्षा केन्द्रो पर कुछ परीक्षार्थी दिखे उत्साहित तो कुछ दिखे नर्वस।परीक्षाएं 12 मार्च तक संचालित होंगी।जनपद में करीब 75 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।कुल 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी और उड़नदस्ते तैनात।सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई।परीक्षा केंद्रों पर सुबह से छात्रों की भीड़, कुछ उत्साहित तो कुछ नर्वस दिखे।जिला प्रशासन ने पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया है।
[18/02, 19:44] Basudev Yadaw Ayodhya: *सुल्तानपुर ब्रेकिंग—*
कप्तान के पी आर ओ रहे ए के द्विवेदी को मिला कादीपुर कोतवाली का जिम्मा —
सुल्तानपुर।एसपी चारु निगम की तबादला एक्सप्रेस चली है।जिसमें एसपी पी आर ओ रहे अरुण द्विवेदी को कोतवाल कादीपुर की जिम्मेदारी मिली है ।निरीक्षक यदुवीर सिंह साइबर थाना प्रभारी बनाए गए हैं। अमहट चौकी इंचार्ज रहे उपनिरीक्षक रजत पांडेय को धम्मौर एसओ बनाया गया है। वहां पर थानाध्यक्ष रहीं अंजू मिश्रा को थानाध्यक्ष धनपतगंज की कमान सौंपी गई है।उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी थानाध्यक्ष कूरेभार बनाए गए है।।विजयंत मिश्रा लंभुआ थाना प्रभारी बनाए गए हैं।उपेन्द्र सिंह को एसपी पी आर ओ की जिम्मेदारी दी गई है।
[18/02, 20:35] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ को मजबूती मिली।
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ की रिपोर्ट “इकॉनमिक रेनेसांस ऑफ अयोध्या” में आर्थिक उछाल की पुष्टि।
राम मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा (जनवरी 2024) के बाद पर्यटन में ऐतिहासिक वृद्धि।
पहले वार्षिक आगंतुक लगभग 1.7 लाख, अब छह महीनों में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।
वर्तमान में प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
पर्यटन, होटल, परिवहन और खुदरा व्यापार में तेज आर्थिक गतिविधि।
पर्यटन आधारित कर राजस्व ₹20–25 हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान।
150 से अधिक नए होटल और होमस्टे शुरू, आतिथ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश।
करीब 6,000 एमएसएमई स्थापित, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा।
आगामी वर्षों में लगभग 1.2 लाख नए रोजगार सृजन की संभावना।
[18/02, 20:35] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अयोध्या में एसआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज।
24 फरवरी को अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप।
कहा—चुनाव आयोग के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही है।
तंज—चुनाव आयोग अपने कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा ले।
एसआईआर मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के आयोग से न मिलने का आरोप।
भाजपा के इशारे पर पीडीए वर्ग के वोट काटे जाने का दावा।
मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट की “डकैती” का गंभीर आरोप।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान अधिकार का हवाला।
मोहन भागवत के बयान को उनकी निजी विचारधारा बताते हुए टिप्पणी से इंकार।
[18/02, 20:35] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
पेट्रोल पंप पर हुआ बवाल। ई-रिक्शा चालक पर लोहे की रॉड से हमला।CNG भरवाने को लेकर अर्टिगा कार और ई-रिक्शा चालक के बीच हिंसक विवाद हुआ।कार चालक ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, गर्दन व शरीर पर गंभीर चोटें। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,अयोध्या कोतवाली अंतर्गत साकेत डिग्री कॉलेज के समीप पेट्रोल पंप का पूरा मामला।

More Stories
कोलकाता12जून26* तृणमूल कांग्रेस की यह महिला नेता बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के घर पर सफेद साड़ी देती थी
देहरादून12जून26*सप्ताहांत से पहले ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
लखीमपुर खीरी12जून26* बाबा लिलौटीनाथ धाम के विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण