अयोध्या17अगस्त24*दुष्कर्म के आरोपी राजू खान पर कसा पुलिस का शिकंजा, कोर्ट की अनुमति से लैंगिक अपराध में बढ़ाई गईं धाराएं।*
अयोध्या
भदरसा क्षेत्र में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म दुष्कर्म के आरोपी राजू खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लैंगिक अपराध की कई गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।मुकदमे के विवेचना अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम की अदालत में 14 अगस्त को पॉक्सो एक्ट की कई गंभीर धाराओं को बढ़ाए जाने के लिए अनुमति मांगी थी। न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत की थी। शुक्रवार को राजू खान को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय नूरी अंसार की अदालत में पेश किया गया।न्यायालय की अनुमति से जेल में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी राजू पर किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने की धारा की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण में राजू सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान के साथ आरोपी है। वह सीतापुर जिले का निवासी है।

More Stories
लखनऊ 18 अप्रैल 26*🅰️उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट _प्रिय चायवालों,*
सहारनपुर 18 अप्रैल 26*अमानतगढ पुलिस चौकी के सामने हुई दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत*
कौशाम्बी 18 अप्रैल 26*पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के विरोध में पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन*