अयोध्या से अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट यूपीआजतक।
अयोध्या16अक्टूबर23*नवविवाहिता के अपहरण का आरोप, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नवविवाहिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अखिलेश कुमार पुत्र मोल्हे निवासी मीना पुर फगौली कोतवाली रुदौली ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 28 जून 23 को लक्ष्मी वर्मा पुत्री बालक राम निवासी ग्राम थाना डीह थाना बदोसरांय बाराबंकी के साथ हुई थी।मेरी पत्नी दिनाँक 23/8/23 को घर से सुजा गंज के लिए निकली थी उस समय उसके पास नगद पचास हजार रुपये व शादी में प्राप्त जेवरात पहने हुए थी कि ग्राम थाना डीह के रहने वाले गयासुद्दीन पुत्र नामालूम अपने चार पांच दोस्तों के रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपहरण के बाद कहीं छुपा कर रखे हुए हैं।काफी खोज बीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।पीड़ित ने आशंका जताई है कि गयासुद्दीन अपने उक्त दोस्तों के साथ मिलकर मेरी पत्नी का अपहरण कर के क़ैद करके रखे हुए है।कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*