अयोध्या से अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट यूपीआजतक
अयोध्या16अक्टूबर23*अंजुमन तामीर-ए-अदब के जे़रे एहतिमाम नअतिया तरही मुशायरा का इनइक़ाद
भेलसर(अयोध्या)अंजुमन तामीर-ए-अदब के जे़रे एहतिमाम मुहल्ला सूफियाना रुदौली शकील रुदौलवी की रिहायश गाह पर एक नअतिया तरही मुशायरा का इनइक़ाद किया गया।मुशायरे की सदारत जब्बार अली चेयरमैन व निज़ामत शकील रुदौलवी ने फ़रमाई। मुशायरा में मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर मशहूर-ओ-मारूफ़ अदीब डाक्टर अनवर हुसैन ख़ां ने शिरकत फ़रमाई।
मुशायरा में बैरूनी-व-मुक़ामी शोअरा ने अपने अपने तरही कलाम पेश किए
तरही मुशायरा में पढ़े गए शोअरा-किराम के पसंदीदा अशआर मुंदरजा ज़ैल हैं
रहमतुल लिल्आलमीं जब कह दिया रहमान ने
सारी दुनिया पर है वाजिब इज़्ज़त-ए-ख़ैरुल बशर
शहीब अंसारी
ज़ीस्त में है जिसकी शामिल सुन्नत-ए-ख़ैरुल बशर
आगई हिस्से में उस के रहमत-ए-ख़ैरुल बशर
शकील रुदौलवी
सिर्फ मुस्लिम की नहीं जागीर यह अब्र ए करम
सारे आलम के लिए है रहमत ए खैरुल बशर
जॉन ख़ादिम
सबसे अव्वल सबसे आख़िर हैं हमारे ही र
नाज़ है हमको कि हम हैं उम्मत-ए-ख़ैरुल बशर
मुजीब रुदौलवी
पा गए वो लोग जन्नत की बशारत आपसे
जिनकी क़िस्मत में लिखी थी क़ुरबत ख़ैरुल बशर
अरशद साद रुदौलवी
गिर पड़े सब मुँह के बल आक़ा की आमद जब हुई
बुत-कदे पर हो गई है हैबत ख़ैरुल् बशर
असलम सैदन पूरी
मर्तबा ख़ैरुल बशर का क्या भला समझे कोई
बस ख़ुदा ही जानता है अज़मत ए खैरुल बशर
नूरऐन चमन वली
आपकी तौहीन कर सकता नहीं बर्दाश्त वो
जिसके दिल में है ज़रा भी उल्फ़त-ए-ख़ैरुल बशर
तालिब शाह आला पूरी
दिल ने दिल से जब पुकारा उम्मत-ए-ख़ैरुल बशर
छा गई हम पर उसी दम रहमत-ए-ख़ैरुल बशर
मास्टर अलीम
गोद में आक़ा को लेकर ये हलीमा ने कहा
दोनों आलम के लिए हैं रहमत-ए-ख़ैरुल बशर
असद उसमानी
उस की बख़शिश का सर-ए-महफ़िल सहारा हो गया
जिसने भी दिल में बसा ली उल्फ़त-ए-ख़ैरुल बशर
उसामा असलम सैदन पूरी
मुशायरा में बड़ी तादाद में सामईन ने शिरकत की।मुशायरा में बिलख़सूस प्रधान अब्दुल रब मास्टर तौहीद इस्लाम ख़ां सरफ़राज़ नस्रूल्लाह ख़ां चौधरी अज़ीम उद्दीन ऐडवोकेट मुहम्मद शाहिद ख़ां (सभासद) मास्टर मुहम्मद निसार हसीब ख़ान असलम राइन मुहम्मद फ़ारूक़ ख़ां मुहम्मद नसीम प्रिंस शुऐब ख़ान शकील अंसारी आमीन उसमानी दाऊद उसमानी मुहम्मद इश्तियाक़ ख़ां डाक्टर मुहम्मद नफ़ीस ख़ां वग़ैरा ने शिरकत फ़रमाई।मुशायरा कामयाबी के साथ देर रात तक चला।आख़िर में साहब-ए-ख़ाना शकील रुदौलवी ने शोअरा-ओ- सामईन का शुक्रिया अदा किया

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।