अब्दुल जब्बार
अयोध्या15जुलाई25*संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस होगी मजबूत :चेतनारायण सिंह
ब्लाक रुदौली व मवई कांग्रेस की संयुक्त बैठक चितईपुर में हुई आयोजित
भेलसर(अयोध्या) संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।कांग्रेस की विचारधारा और नीति को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक रुदौली के ग्राम चितईपुर स्थित पंडित सुशील त्रिवेदी के आश्रम में ब्लाक रुदौली व मवई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कर्मठ, ईमानदार व जमीनी कार्यकर्ताओं का चयन करके मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर शानदार प्रदेश करेगी।पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ही शक्ति है बगैर मजबूत संगठन के कोई जंग नहीं जीती जा सकती है।इसलिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील त्रिवेदी रमरम ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और शक्ति से जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष करें निश्चित रूप से आने वाले समय में कांग्रेस का परचम फहराएगा।जिला कांग्रेस के महासचिव प्रताप बहादुर सिंह ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक आमजन के लिए संघर्ष करते हैं उन्हीं से प्रेरणा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा तभी इस जनविरोधी भाजपा सरकार से छुटकारा मिल सकेगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार त्रिवेदी ने किया तथा संचालन परमानन्द शुक्ला ने किया।बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव रंजीत सिंह,जिला कांग्रेस सचिव अतीकुर्रहमान सफ़्फू, नगर कांग्रेस रुदौली के अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,ब्लाक मवई कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,रुदौली अध्यक्ष पतिराखन रावत,पूर्व प्रधान हरकेश मौर्य,नदीम खां,सैयद हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*