अब्दुल जब्बार
अयोध्या15अक्टूबर24*प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व मे ग्राम प्रधानो ने दिया धरना, बीडीओ को दिया ज्ञापन
भेलसर(अयोध्या)अखिल भारतीय प्रधान संगठन अयोध्या के बैनर तले रुदौली ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष बल भद्र यादव के नेतृत्व मे ग्राम प्रधानो ने धरना देकर खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता को 6 सूत्री ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन मे मनरेगा मे कराये गए पक्के कार्यों का बिल फीड कराकर एफ टी ओ जनरेट कराया जाय । संचित गाँव कोष मे जमा धन राशि का ग्राम पंचायतों का अंश गाँव निधि मे स्थानांतरित कराया जाय । जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान गाँव पंचायतों की सड़कें को तोड़ दिया गया उसे तत्काल सही कराया जाय सहित अन्य मागे रही । इस मौके पर शिव सरन यादव , अर्चना श्रीवास्तव , रमेश , पुनवासी , राधे श्याम ,विजय कुमार रामावती , जंग बहादुर यादव सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।

More Stories
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सेना परिसर मे अनाधिकृत रुप से प्रवेश करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी