अयोध्या14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[14/10, 8:03 pm] Abdul Ayodhya: अब्दुल जब्बार
स्कूटी बाइक की जोरदार टक्कर में चार घायल
एक जिला अस्पताल रेफर
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग मुस्काबाद गांव के निकट इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा स्प्लेंडर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के चलते दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शुजागंज पुलिस चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र की शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर मुस्काबाद गांव के निकट मंगलवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं स्प्लेंडर बाइक सवारों में जोरदार टक्टर हो गई। टक्कर तेज होने के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार मानपुर शुजागंज निवासी सरोज यादव एवं स्प्लेंडर बाइक बाइक सवार निवासी कायस्थाना रूदौली नबीउलनिसा, मो, यूसुफ, अना फातिमा घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शुजागंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन घायलों को एक निजी हास्पिटल में एवं मानपुर निवासी सरोज यादव को सीएचसी रुदौली में इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां सीएचसी चिकित्सकों ने सरोज यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
[14/10, 8:06 pm] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
जिले के 22 शातिर इनामी घोषित। अब पुलिस कसेगी नकेल।लंबे समय से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट हुई पुलिस। हाल ही में 6 इनामी आरोपियों को दबोचने में पुलिस को मिल चुकी है सफलता। जमीन विवाद से लेकर अलग-अलग मामलों में कई हत्याएं, जानलेवा हमला व मारपीट की घटनाएं हो चुकी है घटित इनमें अधिकांश मामलो में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करके आरोपियों को किया है गिरफ्तार। लेकिन कुछ मामलों में आरोपी लंबे समय से है लापता जिनकी 28 की संख्या में बनाई गई है सूची। वहीं कुछ अपराधियों पर इनाम की धनराशि बढ़ाई गई तो कुछ पर 10 से 50 हज़ार तक इनाम रखा गया। पूरा कलंदर क्षेत्र में सर्वाधिक 5 अपराधियों पर इनाम रखा गया इसके अलावा रौनाही और इनायत नगर क्षेत्र में चार-चार महाराजगंज के तीन बीकापुर और नगर कोतवाली क्षेत्र के दो दो अयोध्या कोतवाली और रामजन्मभूमि क्षेत्र में एक-एक अपराधी हुए इनामी घोषित।
[14/10, 8:06 pm] Basudev Ayodhya: *बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव..!*
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है।
मैथिली ठाकुर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
*इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।*

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*