अयोध्या13अगस्त24*14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का जनपद में होगा आयोजन*
*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अवध वि0वि0 के सभागार में लगेगी प्रदर्शनी*
अयोध्या 13 अगस्त 2024 (सूचना विभाग)ः-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 14 अगस्त 2024 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुये जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाये एवं उनके साथ त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट को मौन श्रद्वांजलि दी जाए। जिला प्रशासन द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में विभाजन विभीषिका से सम्बंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों तथा छात्र-छात्राओं व विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के अध्यापकों व प्रधानाचार्या एवं विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस ऐतिहासिक घटना के प्रति संवेदनशील व जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा प्रदर्शनी अवलोकित करते हुये अपने सोशल मीडिया अकाउंट से *#विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस* को टैक करते हुये अपनी फोटो अपलोड करें।
—————-

More Stories
सीतापुर 15अगस्त26: घर लौट रही महिला को लगी पीठ में गोली*
हल्द्वानी15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने किया ध्वजारोहण
हल्द्वानी15अगस्त26*अरुणोदय संस्था ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बाटी