November 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 17 नवम्बर 26*33 केवी लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लगी*

हरदोई 17 नवम्बर 26*33 केवी लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लगी*

हरदोई 17 नवम्बर 26*33 केवी लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लगी*

*राभा और दहेलिया के किसानों की सौ बीघा से ज्यादा फसल जली*

 

*हरदोई* पिहानी थाना क्षेत्र के राभा गांव में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे 33 केवी लाइन से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। आग राभा और दहेलिया के खेतों तक फैल गई।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। गांव के लोग और किसान खेतों तक पहुंचे, तब तक कई किसानों की खड़ी गन्ने की फसल जल चुकी थी। कुल 100 बीघा से ज्यादा फसल जलने का अनुमान है। आग से मो. इरशाद, मो. मोमीन, मुजफ्फर, अकबर, नाजिम, सलाउद्दीन, नसीब, आसमा, मुकेश, रामदयाल, रामलाल, सदरुद्दीन, सुभाष, सिद्दीक, जावेद, इमरान, चोखेलाल और योगीलाल समेत 20 से ज्यादा किसानों की फसल को नुकसान हुआ। किसी की 13 बीघा, किसी की 8, 7, 6 या 5 बीघा फसल जली।
किसानों ने बताया कि गन्ना उनकी साल भर की कमाई का सहारा था। उन्होंने कहा कि लाइन के तार नीचे लटक रहे थे और इस बारे में विभाग से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
किसानों ने पिहानी थाने में लिखित शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बिजली विभाग से लाइन ठीक कराने और नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग भी की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Taza Khabar