अयोध्या12अगस्त21*जोरदार बारिश से जल प्रलय।
बारुन-अयोध्या।बीते दिनों से हो रही जोरदार बारिश के कारण तहसील मिल्कीपुर के अनेक गांव में जलभराव का संकट पैदा हो गया है।थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत खिहारन मेहदौना,देवरिया, करमडांडा समेत दर्जनों गांव में बरसात का पानी तबाही का कारण बन रहा है। बरसात से प्रभावित गांव के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।खिहारन गांव की मुख्य सड़क समेत दलित बस्ती का पूरा इलाका बारिश के पानी में डूब गया है जिसको जेसीबी की सहायता से गांव के पश्चिमी छोर पर बंद नाले को खोल कर चालू करने का प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। घरों में पानी घुसने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*