अब्दुल जब्बार
अयोध्या11सितम्बर25* विधायक ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए डीआरएम से मिलकर सौंपा मांग पत्र
भेलसर(अयोध्या)लखनऊ-अयोध्या रेल खंड पर स्थित रुदौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने इस मुद्दे को लेकर लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा को एक मांग पत्र सौंपा है।विधायक ने पत्र में कहा है कि रेलवे विभाग की इस मनमानी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।उन्होंने जनहित में प्लेटफॉर्म-2 से नगर की ओर जाने वाले रास्ते को तुरंत खोलने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग ने प्लेटफॉर्म 2 से रूदौली नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर ऊंची दीवार बना दी है।इस कारण दक्षिण दिशा में रहने वाले लाखों यात्रियों सहित व्यापारी लोगों को स्टेशन पहुंचने के लिए ओवर ब्रिज से होकर एक किलोमीटर से अधिक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।साथ ही सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम दर्शन के लिए कई जिलों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, वही कृषि विश्वविद्यालय के हज़ारों छात्रों का भी आवागमन होता है,यह समस्या विशेष रूप से गंभीर है क्योंकि अप दिशा की सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म-2 पर ही आती हैं।रुदौली स्टेशन जनपद का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है और इस रेल खंड का सबसे अधिक आय वाला स्टेशन भी है।
विधायक के पत्र पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पत्र पर विचार किया जाएगा।
विधायक के इस पहल पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
नई दिल्ली २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
*🏵️पपीते के पत्तो की चाय किसी भी स्टेज के कैंसर को सिर्फ 60 से 90 दिनों में कर देगी जड़ से खत्म,🏵️*