अब्दुल जब्बार
अयोध्या11सितम्बर25*अग्नि सचेतक नोडल अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मल्टीप्लेक्स,औद्योगिक एंव आवासीय भवनों में मिलेंगे नौकरी के अवसर
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख से अधिक युवाओं को अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षण के बाद निजी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अधिकारी,अग्नि सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनाती का मौका दिलाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने कार्ययोजना तैयार करली है। इसके साथ उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां युवाओं को अग्निशमन प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।इसी क्रम में फायर स्टेशन रुदौली के भेलसर स्थित प्रांगण में अग्निशमन विभाग में कार्यरत फायरमैन सद्दाम हुसैन अग्नि सचेतक नोडल अधिकारी द्वारा आग किस तरह लगती है और किस किस चीज से आग लगती है।उसपर किया करना चाहिए और क्या न करना चाहिए के विषय में इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने हेतु क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए के बारे में भी नोडल अधिकारी सद्दाम हुसैन ने बताया।बताया कि आप लोगों को एक हफ्ते से चार हफ्ते की ट्रेनिंग दी जा रही है इसके बाद विभाग ट्रेनिग सर्टिफिकेट देगा फिर प्रदेश के मॉल मल्टीप्लेक्स 100 या अधिक बेड वाले अस्पताल, 24 मीटर ऊंचाई के गैर-आवासीय भवन, 45 मीटर से अधिक ऊंचाई के आवासीय भवन,1000 फिट मीटर से अधिक औद्योगिक भावनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर फायर विभाग के समस्त कर्मचारी गण एवं प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम