अब्दुल जब्बार
अयोध्या06जनवरी24*श्री रामलीला समिति रानीमऊ ने किया राम विवाह लीला आयोजन
भेलसर(अयोध्या)श्री रामलीला समिति रानीमऊ ने राम विवाह लीला आयोजन किया। ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने श्री राम सीता की आरती उतारी।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा कि रामलीला कथा मात्र नहीं है बल्कि यह रिश्तों की मर्यादा एवं संस्कार सिखाती है।ये लीला मनुष्य को जीवन जीने का तरीका गुरु पितृ आज्ञा व मर्यादा का पाठ पढ़ाती है।कहा भगवान श्री राम ने एक सांसारिक व्यक्ति की तरह लीला रची।उन्होंने संसार को संदेश दिया कि मनुष्य की मर्यादा कैसी होनी चाहिए।संकटकाल में भी मनुष्य को विचलित नहीं होना चाहिए।बहुत सी आपदाओं व संकट का सामना किया लेकिन कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया और न ही कभी अपने पथ से विचलित ही हुए। लगभग 500 वर्षों की कड़ी तपस्या के बाद 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना होने जा रही है।नारद मोह व राम विवाह का मंचन किया गया।इस अवसर पर भाजपा अयोध्या महानगर के मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र,सुरेश मिश्र,सिकंदर सैनी,आशीष मिश्र,गुड्डू खां,राजेश शर्मा,जय सिंह वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*