अब्दुल जब्बार
अयोध्या06जनवरी24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 129 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 129 शिकायत आई।8 शिकायत का समाधान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें जनता दर्शन में भी आ जाती है।सरकार गरीब के कल्याण के लिए संकल्पित है।शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से धरातल पर होना चाहिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित,तहसीलदार राजेश वर्मा नायब तहसीलदार,अनूप कुमार श्रीवास्तव,अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य,खण्ड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता,खण्ड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा,सीडीपीओ सिद्धिदात्री पांडे आदि मौजूद रहे।

More Stories
चित्रकूट 20 नवम्बर 26*यूपी एग्रीज परियोजना से पहाड़ी के किसानों को मिलेगी नई ताकत, विकास खंड गोदाम का हुआ उद्घाटन;
नई दिल्ली: 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया के ताजा 45 समाचार।*
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?