अब्दुल जब्बार
अयोध्या06जनवरी24*रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तहसील प्रशासन तैयारियों में जुटा
भेलसर(अयोध्या)रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर
तहसील प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सभी विभागों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया जाएगा। एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सभी विभागों व जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक संगठनों को नौ दिसंबर को बैठक में बुलाया है।बैठक की अध्यक्षता विधायक रामचंद्र यादव करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि संवाद कर मठ,मंदिरों में साफ सफाई एवं पाठ व स्वच्छता अभियान,प्रसाधन,यातायात सुरक्षा,प्रतिष्ठानों एवं घरों में पताका,झालर,रंगोली,श्रद्धालुओं के ठहरने आदि विषयों पर तैयारी बैठक बुलाई गई है।बैठक में सभी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

More Stories
लखनऊ23अप्रैल26*: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।
गोरखपुर23अप्रैल2026*विशेष टीम गठित कर हो जमीनी विवादों का निस्तारण : मुख्यमंत्री*
लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*