अयोध्या04जुलाई25* बार एसोसिएशन रुदौली के चुनाव का बजा बिगुल
एल्डर्स कमेटी ने की बार एसोसिएशन रुदौली के चुनाव की घोषणा
19 जुलाई को मतदान, उसी दिन मतगणना
भेलसर (अयोध्या)रुदौली तहसील की बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव का बिगुल बज गया है।चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा कर दी है।एल्डर्स कमेटी के चेयर मैन साहब सरन वर्मा ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 07 जुलाई 2025 व 08 जुलाई 2025 समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला। 09 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व वापसी। 11 जुलाई 2025 समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे नामांकन पत्रों जाँच।उसी दिननामांकन पत्रों की वापसी।
19 जुलाई 2025 समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान।3 बजे से परिणाम आने तक मतगणना।
इस चुनाव प्रक्रिया की निगरानी व निष्पक्ष संचालन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष साहब शरण वर्मा एडवोकेट, गोरखनाथ तिवारी एडवोकेट (निर्वाचन अधिकारी), सीताराम वर्मा एडवोकेट, राम नरेश यादव एडवोकेट, उमाशंकर जायसवाल एडवोकेट और इन्द्रसेन मिश्रा एडवोकेट करेंगे। कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रक्रिया में अनुशासन और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पूर्ण पालन करें।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,