अयोध्या04जुलाई25* रूदौली में विधायक रामचंद्र यादव ने किया पौधरोपण अभियान का आगाज
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। रूदौली के माँ कामाख्या धाम परिसर में विधायक रामचंद्र यादव ने पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल और वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी ने भी पौधे लगाए।
विधायक रामचन्द्र यादव ने बताया कि रूदौली में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र है। वन विभाग ने सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिए हैं।जिसमें नगर पंचायत,तहसील, ब्लाक, बिजली विभाग सहित सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य मिला है। भाजपा कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक बूथ और मंडल स्तर पर वृक्षारोपण करेंगे। विधायक ने ‘मां के नाम एक पेड़’ का आह्वान किया और सैकड़ों लोगों को पौधे वितरित किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक से सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के साथ अन्य सरकारी विभाग, गैर-सरकारी संगठन और सामाजिक संस्थाएं भी इसमें भाग ले रहे हैं। वन विभाग हर ग्राम पंचायत में वन विकसित करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और जैव विविधता बढ़ेगी।
वन विभाग के अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली है। इससे पौधे पूरी तरह विकसित होकर पर्यावरण को लाभान्वित कर सकेंगे।
इस मौके पर रुदौली वन रेंजर जेपी गुप्ता,वन दरोगा नरेंद्र राव, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी ,सभासद राकेश यादव,सत्य प्रकाश यादव, पंकज जायसवाल,विकास मिश्र सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*