अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या03सितम्बर24*अयोध्या में सीएम योगी 5 को प्रदान करेंगे, भारतात्मा वेद पुरस्कार
श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्य नाथ 5 सितम्बर को भारतात्मा वेद पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में ट्रस्टी बीडी जोशी ने दी है। उन्होंने कहा की श्रीराम मन्दिर निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय श्री अशोकजी सिंघल की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं। पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य वैदिक जगत में सर्वोत्कृष्टता की पहचान करना है। भारतात्मा पुरस्कार का पूर्ण नाम भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार है। यह पुरस्कार विगत सात वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष 5 सितम्बर को आठवें भारतात्मा पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। प्रथम श्रेणी में तीन लाख रु का पुरस्कार उत्कृष्ट वेदविद्यार्थी को प्रदान किया जाता है, द्वितीय श्रेणी में पाँच लाख रु॰ का पुरस्कार आदर्श वेदाध्यापक को प्रदान किया जाता है तथा तृतीय श्रेणी में साद लाख रु॰ का उत्तम वेदविद्यालय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही अपना सम्पूर्ण जीवन वेद एवं उपांगों के अध्ययन-अध्यापन में समर्पित करने वाले तथा वेदविहित जीवन आचरण करने वाले वयोवृद्ध तथा ज्ञानवृद्ध विद्वान को प्रतिवर्ष वेदार्पित जीवन सम्मान प्रदान किया जाता है।
Visual….. byte.. बीडी जोशी, ट्रस्टी

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*