अब्दुल जब्बार
अयोध्या02जून24*मतगणना के नजदीक आते ही सार्वजनिक स्थानों पर जीत हार की चर्चाएं जोरो पर
2024 में कौन बनेगा सांसद यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा
भेलसर(अयोध्या)लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण सम्पन्न होने के बाद भाजपा और इंडिया गठबन्धन के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहें हैं।सर्वाजनिक स्थलों,चौराहों,होटलों आदि जगहों पर राजनैतिक दलों से जुडे़ व समाजिक लोगों के बीच चर्चाओं का दौर चल रहा है।रुदौली नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में लोग अपने तर्क व गणना के आधार पर अपने अपने प्रत्याशी को जिता रहे हैं यह सीट अयोध्या की होने के कारण लोकसभा फैजाबाद भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट मानी जाती है।
रविवार को विधानसभा रुदौली अन्तर्गत नगर के प्रतिष्ठित होटलों पर कई राजनैतिक दलों के लोगों का जमावड़ा लगा रहा और चुनावी चर्चाओं का दौर चलता रहा। जहां गर्मागर्मी का भी माहौल देखने को मिला।रूदौली विधानसभा क्षेत्र के रुदौली नगर सहित पटरंगा मवई,भेलसर चौराहा,शुजागंज बाजार,अख्तियार पुर सहित दर्जनों गांवों के बूथ से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत की चर्चा हो रही थी,वहीं भाजपाई सांसद लल्लू सिंह को तीसरी बार जिताने का दावा ठोंक रहे थे।इण्डिया गठबंधन के कई नेता यादव,मुस्लिम,पासी जाति के लोगों का एकतरफा वोट सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को दिए जाने का भरोसा जता रहे थे।वहीं ब्राह्मण,क्षत्रिय,बनिया,अन्य अनुसूचित जाति के साथ पाल,कुर्मी व अन्य पिछड़ी बिरादरी के वोट सपा के साथ जुड़ने का दम भर रहे थे।भाजपा सर्पोटरो का कहना था कि किन्ही कारणों से भाजपा के जो वोटर नाराज थे वे मतदान के दिन अपना इरादा भाजपा से हटा नही पाए और घरों से निकल कर सीधे भाजपा को वोट किए है।वही लोगों का कहना है बसपा प्रत्याशी और कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव नया था यह दोनों प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में आए थे। दोनों प्रत्याशियों को लोकसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार के करीब मतों में ही सिमट जाने का अनुमान लोग लगाते हुए सुने जा रहे है।
बात शुरू होती है 2019 लोकसभा चुनाव की कांग्रेस से निर्मल खत्री,सपा से आनंद सेन यादव और भाजपा से सांसद लल्लू सिंह मुख्य रूप से चुनाव मैदान में थे। 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में सांसद लल्लू सिंह 50 हजार से अधिक मतों से विजई घोषित हुए थे,दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री को 50 हजार से अधिक मत प्राप्त हुआ था। लेकिन इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने की वजह से समाजवादी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से नौ बार के विधायक रहे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।राजनीति के जानकारों का मानना है कि इंडिया गठबंधन होने की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को जो 2019 के चुनाव में वोट मिला था उस वोट की 50 प्रतिशत की भागीदारी जुड़ी हुई मानी जा रही है दोनो पार्टियों का गठजोड़ इस चुनाव में भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।वही यह भी चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी मैदान में न होने के कारण कांग्रेस का कोर वोट खिसक कर भाजपा के पाले में चला गया है।वैसे तो भाजपा समर्थक संसदीय सीट जीती मान कर चल रहे हैं लेकिन दूसरी ओर यह भी मान रहे है कि 2019 के चुनाव में मिली जीत की मार्जिन इस बार के चुनाव में कम हों सकती हैं।वहीं तमाम गुणाभाग करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि लोकसभा क्षेत्र की जनता तीसरी बार अपना सांसद चुनकर दिल्ली भेज रही है।फिलहाल मतगणना में अब 4 जून आने में मात्र एक दिन का ही समय बाकी बचा है चुनाव नतीजों की जो भी स्थिति स्पष्ट होगी कि जनता ने इस बार 2024 में किसे अपना सांसद चुना हैं यह मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

More Stories
सुल्तानपुर24मई26*16 साल बाद फिर जगी कानूनगो रामकुमार यादव के परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
सुल्तानपुर24मई26*गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ*
कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*