अब्दुल जब्बार
अयोध्या02जून24*7नहर पुलिया की रैलिंग टूटी,लोनिवि बना मौन
भेलसर(अयोध्या)दुल्लापुर उमापुर संपर्क मार्ग निकट रानेपुर शारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटने से बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।कई माह से इस पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है।लेकिन विभाग के जिम्मेदारो ने अभी तक कोई सुध नहीं ली।
शारदा सहायक नहर पर निकट रानेपुर पर यह टूटी हुई पुलिया कई संपर्क मार्गो,गांवों व हाइवे को जोड़ती है।इस संपर्क मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया की रैलिंग टूट चुकी है।जिसके टूटने से नहर के पुल को पार करने में छोटे एवं बड़े वाहनों के किसी भी समय इसमें गिरने का खतरा बना रहता है।विभाग द्वारा भी उस जगह पर अभी तक कोई संकेतक चिन्ह नहीं दर्शाया गया है ताकि रात्रि के समय आने जाने वाले वाहन स्वामियों को पता चल सके कि सामने खतरा है,जो टल जाए। आपको बता दें कि इस संपर्क मार्ग से हजारों की तादात में दिन रात मोटर वाहनों का आवागमन लगा रहता है ऐसे में भारी वाहनों के निकलने पर दो पहिया वाहनों या साईकिल से चलने वालों के लिए जान जोखिम पर बना रहता हैं लेकिन इस ओर अभी तक किसी भी आलाधिकारी का ध्यान नहीं गया है। गौरतलब है कि कई माह से टूटी इस पुलिया की रेलिंग दे रही बड़े हादसे को दावत,आखिर क्यों लोनिवि के आलाधिकारी नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान,अगर समय रहते नहीं दिया गया ध्यान तो हो सकता है कोई बड़ा हादसा?

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*