अयोध्या २८ दिसंबर २५ * रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ
*अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी।*
भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, लेकिन तिथि गणना हिंदू पंचांग के अनुसार की जा रही है।
इसी परंपरा के तहत पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी।
कल दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई ।
मुख्य समारोह 31 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान 2 जनवरी 2026 तक चलते रहेंगे।
समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
पूजन-अनुष्ठान जगद्गुरु मध्वाचार्य जी की देखरेख में संपन्न होंगे,
कल से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंगद टीला तक पहुंचने हेतु सुग्रीव पथ से चलना होगा।

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*