अयोध्या १८ मार्च २६ * कब्रिस्तान की भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप,पीड़ित ने अवैध कब्जा रोकने हेतु दिया उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया है।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम बिचाला निवासी मोबीन पुत्र नजीर ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि गाटा संख्या 76 व 77 व 78 स्थित ग्राम बड़नपुर खुर्द के जुज भाग पर उसके पूर्वजों का कब्रिस्तान है। मौके पर तमाम क़बरें मौजूद है जिसका पूर्व में पट्टा भी प्रदान किया गया है।क़ब्रिस्तान में उसके पूर्वजों द्वारा छाया की दृष्टि से लगाए गए एक पेड़ गुलर, दो पेड़ आम, एक पेड़ महुआ, 11 पेड़ चिलवल लगाए गए हैं जो आज भी मौजूद हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रामचंद्र व राम सिंह व जुबेदा खातून व फुरकान अहमद व गुफरान अहमद व बंशीलाल आदि लोग उक्त कब्रिस्तान पर जबरदस्ती कब्जा कर लेने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि दीवानी न्यायालय पर वाद भी विचाराधीन है मौके का कमीशन भी हो चुका है कमीशन रिपोर्ट में क़ब्रे दर्शाई गई है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से कब्रिस्तान की भूमि पर विपक्षियों को जबरदस्ती कब्जा करने से रोकने हेतु गुहार लगाई है।
More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट