अयोध्या 3 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[03/01, 6:01 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *सम्पूर्ण समाधान दिवस 05 जनवरी को*
*#अयोध्या:* मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या ने बताया कि माह जनवरी 2026 के प्रथम शनिवार दिनांक 03 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाने का कार्यक्रम निर्गत किया गया था, किन्तु *दिनांक 03.01.2026 को मो0 हजरत अली का जन्म दिवस होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित है इसलिए जनपद अयोध्या की समस्त तहसीलों में दिनांक 03.01.2026 (माह के प्रथम शनिवार) के स्थान पर दिनांक 05.01.2026 (सोमवार) को* तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।
#vasdevyadav
[03/01, 6:13 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
*थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया।*
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार किए गए।
मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई, जो खानपुर गांव, थाना खंडासा का निवासी था।
आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेजी थी।
फोटो भेजने से प्रेमिका नाराज हुई और शुभम से अलग हो गई, जिससे विवाद बढ़ा।
दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पूर्व में विवाद चल रहा था।
26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने फोन कर शुभम को बुलाया और शराब पिलाई।
बाँके से सिर पर वार कर हत्या की गई और शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया।
पहले घटना को डूबने का मामला बताया गया, लेकिन कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।
[03/01, 5:37 pm] Vasudev Yadav: *अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध किए गए,पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता के बाद हुई कार्यवाही*
श्रीमती माला श्रीवास्तव, सचिव एवं निदेशक भुत्तव एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश, ने अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक को लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया है।अयोध्या में तैनात खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता बरते जाने का आरोपी पाया गया। उन पर अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने में विफल होने का भी आरोप है। सरकार की मंशा अनुरूप जीरो टोलरेन्स के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध कर दिया गया।बतते चले कि अयोध्या के मांझा क्षेत्र, कैंट और रुदौली के साथ बीकापुर आदि क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार शिकायते आती रही हैं। पुलिस खनन विभाग पर अवैध क्षेत्र को न चिन्हित कर बचती रही। जबकि खनन विभाग ठेकेदारों की मनमानी के आगे बेसहाय साबित हो रहा है।अयोध्या के कैंट थाना मे ठेकेदारों और खनन अधिकारियों के साथ बवाल के बाद खनन विभाग ने ठेकेदार और उसके 13 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। दूसरी ओर ठेकेदार से खनन अधिकारी पर अवैध धन वसूली का आरोप लगाया था। खनन विभाग पर इसी तरह के आरोप जिले के अन्य क्षेत्रों से भी आते रहे हैं।
[03/01, 7:20 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
किशोरी का शव मिलने से सनसनी
अयोध्या.
नाबालिक मुस्लिम लड़की की हत्या कर फेंका गया शव,लगभग 17 साल बताई जा रही उम्र,कोतवाली नगर के पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के बगल गड्ढे में मिला शव, गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका, कोतवाली क्षेत्र के ही बेगमगंज मकबरा की रहने वाली थी किशोरी, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार,दुष्कर्म की भी आशंका.
[03/01, 7:20 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
कोतवाली अयोध्या के नया घाट चौकी इंचार्ज अनुराग पाठक का गैर जनपद हुआ तबादला, बाराबंकी हुआ तबादला, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज किया रिलीव,नया घाट चौकी पर चौकी इंचार्ज रहे अनुराग पाठक को दी गई विदाई. कैंट थाने में रहे प्रवीण मिश्रा बने नया घाट के नए चौकी इंचार्ज.
[03/01, 7:20 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामपथ के नियावा स्थित एक गली में बिजली का खंभा घर की दीवार पर लटकने से मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के जेई को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ना कोई विभाग का कर्मचारी यहां देखने तक नहीं आया है।लगातार शिकायत करने के बावजूद भी इसका अभी तक निस्तारण नहीं किया गया।इस खंभे से चिंगारियां गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है।और गली के अंदर से लोगों का आना जाना और बच्चों का खेलने लगा रहता है।किसी भी वक्त एक बड़ा हादसे का शिकार कोई ना कोई हो सकता है। इस दौरान लोगों ने मांग की है कि खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया जाए।
[03/01, 8:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
किशोरी का शव मिलने से सनसनी
अयोध्या.
नाबालिक मुस्लिम लड़की की हत्या कर फेंका गया शव,लगभग 17 साल बताई जा रही उम्र,कोतवाली नगर के पोस्टमार्टम हाउस के सामने रेलवे लाइन के बगल गड्ढे में मिला शव, गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका, कोतवाली क्षेत्र के ही बेगमगंज मकबरा की रहने वाली थी किशोरी, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार,दुष्कर्म की भी आशंका.
[03/01, 8:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
कोतवाली अयोध्या के नया घाट चौकी इंचार्ज अनुराग पाठक का गैर जनपद हुआ तबादला, बाराबंकी हुआ तबादला, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज किया रिलीव,नया घाट चौकी पर चौकी इंचार्ज रहे अनुराग पाठक को दी गई विदाई. कैंट थाने में रहे प्रवीण मिश्रा बने नया घाट के नए चौकी इंचार्ज.

More Stories
कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*
अनूपपुर 10 अप्रैल 26*कोतमा में चार मंजिला अग्रवाल लॉज के अचानक ढह जाने कि मैजिस्ट्रीरियल जाँच 17 अप्रैल को
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*दुष्कर्म करने वाले भाजप नेता अनुभव पांडेय आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा*