अयोध्या 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक नटुज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/11, 15:58] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक के साथ ही रामलला की दैनिक सेवा और दिनचर्या में बदलाव किया गया है।
भगवान को अब ठंड से बचाने के लिए गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है।
रात्रि शयन के समय रामलला को रजाई ओढ़ाई जा रही है।
ठंड को देखते हुए भगवान के वस्त्रों में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें मोटे सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।
रामलला को अब दही का भोग नहीं लगाया जा रहा है। इसकी जगह गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ अर्पित किए जा रहे हैं।
भगवान को पूड़ी, सब्जी, हलुवा और केसरयुक्त दूध का भोग लगाया जा रहा है।
सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के बाद रामलला का अभिषेक किया जाता है।
रामलला बालक स्वरूप में विराजमान हैं, इसलिए उनकी सेवा पांच वर्ष के बालक की तरह वात्सल्य भाव से की जाती है।
अयोध्या के अन्य मठ-मंदिरों में भी ठंड को देखते हुए भगवान के विग्रह को रजाई ओढ़ाई जा रही है और राग-भोग में बदलाव किया जा रहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान के विग्रह को जीवंत स्वरूप मानकर मौसम के अनुसार उनकी सेवा और देखभाल की जाती है।
[29/11, 15:58] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राजस्थान के जोधपुर से दो कुंतल शुद्ध देसी घी लेकर महर्षि संदीपनी महाराज अयोध्या पहुंचे।
यह घी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम की सेवा के लिए समर्पित किया गया।
महर्षि संदीपनी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज को घी सौंपा।
घी का उपयोग राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के अखंड दीप के लिए किया जाएगा।
इसके अलावा पूजा-अर्चना और भगवान के भोग में भी शुद्ध देसी घी का उपयोग होगा।
महर्षि संदीपनी महाराज ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही वह लगातार अयोध्या घी लेकर आ रहे हैं।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर दो कुंतल देसी घी लेकर अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में घी समर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
राम मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुद्ध देसी घी अर्पित किया गया है।
जोधपुर से आए इस घी को रामलला की सेवा और अखंड दीप के लिए समर्पित किया गया।
[29/11, 15:58] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
चर्चित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी अयोध्या पहुंचे।
नितेश तिवारी की रामायण की शूर्पणखा पहुंची है राम लला के दरबार में।
फिल्मी जगत की यह चर्चित जोड़ी रामलला के दर्शन करने जा रही है।
दोनों के अयोध्या पहुंचने को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी।
दोनों की शादी सिख और सिंधी परंपराओं के अनुसार दो अलग-अलग समारोहों में हुई थी।
रकुल प्रीत सिंह पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
वहीं जैकी भगनानी सिंधी परिवार से आते हैं।
जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
उन्होंने बेल बॉटम, कुली नंबर वन, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची यह फिल्मी जोड़ी अब अपने धार्मिक दौरे को लेकर चर्चा में है।
[29/11, 15:59] +91 87380 48060: *अयोध्या : दो पहिया सवार की टक्कर से बुजुर्ग घायल*
मऊ शिवाला चौराहे के पास हुआ हादसा
बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
बीएसी का एग्जाम देने जा रहा था युवक
विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बुजुर्ग के वाहन को मारी टक्कर
पुलिस ने स्कूटी को किया जप्त, युवक फरार
कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला चौकी का है मामला
[29/11, 15:59] +91 87380 48060: ब्रेकिंग,
मिल्कीपुर ,अयोध्या।
*खंडासा पुलिस ने फरार वारंटीयों को पकड़ भेजा जेल,*
अयोध्या के खंडासा पुलिस कि वारंटियों पर बड़ी कार्रवाही।
कोर्ट के वारंट पर पुलिस ने अभियान चलाकर 7 वारंटियों को दबोचा।
सभी आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, कोर्ट में नही हुए थे पेश ।
गिरफ्तार आरोपियों में अख्तर, राजू, भुल्लन, रामदर्शन, जमील, अवधेश और रवि मणि शामिल हैं।
सभी आरोपी खंडासा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज का कहना कि वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
जम्मू कश्मीर 29 नवम्बर 26*मजदूरों, किसानों और गरीबों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित*
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें