October 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

बड़ी खबर

अयोध्या।
जिला जेल से फरार कैदी शेरू 9 माह बाद गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया अयोध्या, जिला जेल किया गया दाखिल, 28 जनवरी 2026 को एक अन्य कैदी गोलू अग्रहरि के साथ हुआ था फरार, यूपी एसटीएफ में दिल्ली से किया गिरफ्तार,सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है कैदी शेरु,हत्या के प्रयास में जिला जेल में था बंद, दूसरे कैदी गोलू अग्रहरि की तलाश जारी,दोनों कैदी के फरार के मामले में जेल अधीक्षक समेत 11 कर्मचारी हुए थे सस्पेंड।
[29/10, 18:46] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या।
अयोध्या में मीरा मांझी को लेकर कांग्रेस नेता शरद शुक्ला और सपा नेता पवन पांडे के आरोपों के बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी कंधरपुर स्थित उनके घर पहुंचे।

महापौर ने मीरा मांझी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन के बाद मीरा मांझी को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।

महापौर के मुताबिक, मीरा मांझी को निर्माण के लिए 25 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के दूसरे ऋण पर 75 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है।

महापौर ने बताया कि फूल बेचने के अधिकार को लेकर विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई करने और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कहा था।

मीरा मांझी के बैंक लोन की किस्तों के भुगतान को लेकर महापौर ने कहा कि बैंक अधिकारियों से बातचीत कर वसूली में सख्ती नहीं करने और उन्हें समय देने का अनुरोध किया गया था।

महापौर ने स्वीकार किया कि मीरा मांझी का नियमित हालचाल नहीं ले पाना उनकी भी चूक है। उन्होंने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

घाट पर फूल बेचने वालों और तीर्थ पुरोहितों से लिए जाने वाले पैसों पर महापौर ने कहा कि वहां की व्यवस्थाएं न्यायालय के आदेशों के आधार पर संचालित होती हैं।

महापौर ने मीरा मांझी को 11 हजार 100 रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर चंदा एकत्र कर उनकी अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

मीरा मांझी ने कहा कि महापौर ने उनकी परेशानियों में मदद करने का भरोसा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले सपा नेता पवन पांडे ने मीरा मांझी के घर पहुंचकर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दौरे के दौरान मीरा मांझी के घर चाय पी थी और वह चाय का कप आज भी उनके परिवार ने संभालकर रखा है।
[29/10, 18:46] +91 87380 48060: प्रेस नोट

अयोध्या
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने अयोध्या निवासी मीरा मांझी के आवास पर पहुंचकर 2023 मे देश के माo प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ पहुंचकर भोजन किए थे आज उनका परिवार बैंक के कर्ज मे डूबने एवं भुखमरी की कगार पर होने पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने तुरंत रु 50000 की आर्थिक मदद देते हुएबैंक के बचे हुए सभी कर्ज स्वयं देने का वादा किया!!

आज पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने अयोध्या निवासी मीरा मांझी के आवास जहां पर 2023 में देश के माo प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के माoमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ पहुंच कर उनके यहां भोजन करके बड़ी-बड़ी बातें किए थे आज वह परिवार बैंक के कर्ज में डूबे होने एवं भुखमरी के कगार पर होने के कारण उनके आवास पहुंचकर परिवार को रु 50000 की आर्थिक मदद देते हैं कहा जहां देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जिस घर में चाय पी और उस समय बड़े-बड़े दावे किए गए मीडिया में खूब प्रचार किया गया की मीरा मांझी की किस्मत बदल गई है जीवन में खुशहाली आएगी और परिवार तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा लेकिन आज जमीनी हकीकत उन तमाम दावो से बिल्कुल अलग हटकर है मीरा मांझी का परिवार कर्ज के बोझ मे दबा हुआ है कारोबार नहीं चल रहा है इनका परिवार बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ है और आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है की परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है जो की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिस परिवार को सरकारी अधिकारियों द्वारा सरकारी सहायता और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने थे उसे कर्ज के बोझ मे छोड़ दिया गया उन्होंने कहा यह सरकार जमिनी हकीकत के बीच का अंतर उजागर करता है जो की बेहद चिंताजनक है जिस परिवार में खुशहाली और तरक्की की चर्चा पूरे देश में हुई थी आज वही परिवार अपनी आजीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है उन्होंने कहा किसी गरीब के घर प्रधानमंत्री का पहुंच जाना और मीडिया में उसकी तस्वीर दिखा देना क्या विकास है उस परिवार के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना भी शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया आज उन्होंने अपने समाजवादी साथियों के साथ मीरा मांझी के आवास पहुंचकर उनके परिवार की समस्याओं को जाना और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके हर दुख सुख में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे एवं आने वाले समय में परिवार के सभी समस्याओं का हर संभव प्रयास करेंगे एवं श्री अखिलेश यादव की सरकार बनने पर इस परिवार को आर्थिक तंगी से बाहर निकाल कर तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे गरीबों की तकदीर बड़े-बड़े प्रचार और खोखले दावे से नहीं बल्कि वास्तविक सहायता और धरातल पर किए गए कार्यों से बदलती है कि मौके पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, रियाज अहमद, राजू यादव, मोहित यादव युवराज यादव,सत्येंद्र मिश्रा, नीरज मांझी, सूरज मांझी, मनजीत मांझी, अमरजीत, राजू मांझी पार्टी के पदाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे!!

Taza Khabar