कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन व चाय-चाट की दुकान की नीलामी सात नवंबर को*
कानपुर नगर *नीलामी में भाग लेने के लिए 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करना अनिवार्य*
कानपुर नगर। नीलाम अधिकारी/अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), कानपुर नगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर, कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सुप्रीम कैंटीन एवं चाय-चाट की दुकान (मस्जिद के बगल में) की नीलामी सात नवंबर 2026 को की जाएगी।
उक्त दुकान की नीलामी सात नवंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं। नीलामी में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले जमानत राशि के रूप में 10 हजार रुपये अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में संपन्न की जाएगी।
नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यालय दिवस में नाजिर सदर से संपर्क कर सकते हैं।
——
More Stories
हरदोई28 अक्टूबर 26* पिहानी ब्लॉक परिसर से मोटरसायकिल चोरी हो गयी
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके के जाते ही सुस्त पड़ा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें