अयोध्या 25 फ़रवरी 26*पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी (उर्फ़ रूश्दी मियाँ) ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की
भेलसर(अयोध्या)विधानसभा क्षेत्र रूदौली के ग्राम हंसराजपुर के मजरे मल्लाहन के पुरवा मे पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी (उर्फ़ रूश्दी मियाँ) ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
विगत 15 दिनों के भीतर दो सगे भाइयों स्वर्गीय राम अवध निषाद एवं स्वर्गीय राम अवतार निषाद के असामयिक निधन की हृदयविदारक सूचना मिलते ही वे स्वयं गांव पहुंचे। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिवार पर आए इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया, सांत्वना दी तथा हर सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने उनके इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का असली दायित्व ऐसे ही समय में जनता के बीच खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाना होता है। उनके इस संवेदनशील व्यवहार से शोक संतप्त परिवार को संबल मिला है और पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*