अयोध्या 17दिसम्बर 25*शीतलहर का प्रकोप बढ़ने पर सभासदों ने नपाप से की अलाव के लिए लकड़ी व कंबल वितरण की माँग की
भेलसर(अयोध्या)शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के बाद पड़ रही इस हाड़कपाऊ सर्दी से बचाव के लिए आदर्श नगर पालिका रुदौली के कजियाना वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य सहित कई सभासदों ने नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी से अलाव के लिए लकड़ी की आपूर्ति व कंबल वितरण की माँग की है। इस सम्बन्ध में सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को एक माँग पत्र भी सौपा है।
बताते चलें कि 20 नवम्बर को आहूत बोर्ड की बैठक में ठंड से बचने के लिए बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से 1500 कुंतल लकड़ी तथा 6500 कम्बल वितरण कि स्वीकृति प्रदान की गई थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि दरगाह मेले में भी अलाव कि व्यवस्था कि जानी चाहिए लेकिन अभी तक नगर के प्रमुख चौराहों, अस्पताल, रेलवे स्टेशन के आसपास सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नपाप द्वारा नहीं की गई है।जबकि दिन ब दिन शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहीं नहीं पालिका प्रशासन द्वारा दिसम्बर माह के अंत तक कम्बल वितरण का वादा किया गया था लेकिन अभी तक कंबलों की खरीददारी भी नहीं की गई है। सभासदों का आरोप है कि ऐसा करके नपाप द्वारा जो शासन के मंशानुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। माँग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से सभासद प्रतिनिधि पंकज शर्मा सहित सभासद आशीष कैलाश वैश्य, कुलदीप सोनकर तथा मुमताज़ शामिल रहे।

More Stories
कानपुर नगर12अगस्त26*हो हल्ला हो,, हर स्तर पर काली काली कमाई का जोर और शोर है, ग़रीब क्या है सिर्फ माल बनाने की मशीन*
कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*
लखनऊ12अगस्त26*15 अगस्त को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।