अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन
विधायक ने विकास योजनाओं संग केंद्र की पहल को भी सराहा
कूढ़ा सादात अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 2.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति
नरेंद्र मोदी सरकार की “पंच तीर्थ”, संविधान दिवस व सामाजिक योजनाओं का किया उल्लेख
78 भू-माफिया चिन्हित, कांग्रेस सपा पर साधा निशाना और सामाजिक समरसता पर दिया जोर
भेलसर(अयोध्या)भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कूढ़ा सादात स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया और पूरे क्षेत्र में बाबा साहेब के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोरी लाल भार्ती एवं संचालन आशीष शर्मा ने किया। मवई, बाबा बाजार, शुजागंज, रुदौली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि कूढ़ा सादात स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे जल्द ही क्रियान्वित कराया जाएगा।विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने “पंच तीर्थ” के विकास, भव्य स्मारक एवं संग्रहालय निर्माण, 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने, तथा सामाजिक न्याय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और शैक्षिक पहलों को इसका उदाहरण बताया।उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस व सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बाबा साहेब को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया और आज भी कुछ लोग उनके विचारों को सीमित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने “फूट डालो और राज करो” की नीति को समाज के लिए नुकसानदायक बताया।विधायक ने यह भी जानकारी दी कि रुदौली क्षेत्र में 78 भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में राष्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता रघुनंदन चौरासिया, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी,प्रधान दीपक तिवारी,सबीना खातून,सुमन पासवान, नीतू, पवन यादव,जग प्रसाद रावत, डा0 राम भवन रावत,राधेश्याम रावत प्रधान, पारस नाथ रावत, प्रधान अर्जुन यादव, बाबा कप्तानगिरी, शिवानंद मिश्र, मुकेश पाल, सचिन कसौंधन, शिव गोविंद, शिव कुमार पासी, वंतीलाल पासी, तेज तिवारी, सुनील मिश्र, धर्मेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैकड़ों बाइक सवार युवाओं संग सभा में पहुंचे विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव सैकड़ों बाइक सवार युवाओं के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। काफिले के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र नारों और जयकारों से गूंज उठा। आलोक चंद्र यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उनकी अगुवाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
अम्बेडकरनगर की लोकगायिका प्रतिमा यादव ने गीतों से दिया सामाजिक संदेश
अंबेडकर जयंती समारोह में अंबेडकरनगर की प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा यादव ने अपने गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने “बड़ा सुंदर बाबा का संविधान जी…” और “कइले सम्मान सभी भीम के ललनवा…” जैसे गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।उनकी प्रस्तुति में डा0 भीमराव अंबेडकर के विचार, नारी सम्मान और सामाजिक समानता का संदेश साफ झलका। मधुर स्वर और भावपूर्ण गायन से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उनके गीतों ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज को शिक्षा, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा भी दी।
जनसभा में गांव-गांव से पहुंची झांकी
डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कूढ़ा सादात में आयोजित जनसभा में रुदौली विधानसभा के गांव-गांव से आकर्षक झांकियां पहुंचीं। इन झांकियों में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के आह्वान पर ग्राम प्रधानों व कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी की थी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*